≡ बेली फैट कम करने के 7 तरीके 》 Her Beauty

बेली फैट कम करने के 7 तरीके

Advertisements

हर कोई फ्लैट बेली चाहता है। यदि आप कुछ बातों का ध्यान रखेंगे, तो निश्चित रूप से आप अपने बेली फैट को कम कर सकते हैं। यह न केवल आपके व्यक्तित्व में निखार लाएगा बल्कि आपको वसा की खतरनाक परत को भी दूर रखेगा। इसके अलावा सपाट पेट आपको दिल की बीमारियों से दूर रखता है। 

तो आइए, जानते हैं बेली फैट कम करने के 7 तरीकों के बारे में :-

1. पानी का भरपूर सेवन करें

पानी सबसे सस्ती वस्तु है जो आपको स्वाभाविक रूप से पेट की चर्बी काम करने में मदद कर सकता है। पानी आपके शरीर से खराब विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। नियमित रूप से पानी पीने से आपकी भी भूख नियंत्रित रहती है। इसके अलावा, यह आपको ऊर्जावान भी रखता है और बेहतर महसूस कराता है।

2. ग्रीन टी का सेवन करें

ग्रीन टी, बिना छीले हुए चाय की पत्ती से बनी होती है जिसमें अधिक मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। यह एंटीऑक्सिडेंट स्वाभाविक रूप से पेट की चर्बी को कम करने में मदद करता है। आपको रोजाना दो से तीन कप ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए। फिर देखें और महसूस करें ग्रीन टी का जादू!

3. खाने में नारियल तेल का उपयोग करें

नारियल के तेल में गुड़ फैटी एसिड होते हैं जो पेट की चर्बी को कम करने में मदद करता है। साथ ही नारियल तेल थर्मोजेनिक है, और इस प्रकार यह आपके शरीर के तापमान को बढ़ाता है और पेट की चर्बी को जलाने में मदद करता है। तो आज से ही नारियल तेल में खाना बनाना शुरू कर दें और ढेर सारे स्वास्थ्य लाभ के साथ अपने भोजन को एक नया स्वाद दें।

4. खाने को अच्छे से चबाकर खाएं

खाने को अच्छे से चबा चबाकर खाएं। इसके विपरीत यदि भोजन को चबा-चबाकर धीरे-धीरे खाने से परिपूर्णता का संकेत जल्दी मिल जाता है, और हम अतिरिक्त भोजन करने से बचते हैं। इस प्रकार से यह बेली फैट कम करने में मदद करता है।

Loading...

5. शराब से परहेज

यदि आपको बेली फैट कम करना है तो आपको अपनी जीवनशैली को बदलने और शराब को ‘ना’ कहने की आवश्यकता है। शराब न केवल आपको एक उभड़ा हुआ पेट देता है, बल्कि हृदय जोखिम सहित कई अन्य तरीकों से भी हानिकारक है। शराब की लत आपके बेली फैट को बढ़ाती है, इसलिए अभी से इसका सेवन बंद कर दें।

6. संतुलित आहार का सेवन करें और जंक फूड्स से बचें

आप अपने भोजन में अनाज, दाल, हरी-पत्तीदार सब्जियों का अधिक सेवन करें क्योंकि ये आपके पाचन तंत्र को सही रखने के साथ-साथ मोटापा से भी बचाते हैं।

आपको अत्यधिक प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों और जंक फूड्स से भी बचना चाहिए क्योंकि इनके सेवन से मोटापा तेजी से बढ़ता है।

7. जीवनशैली में बदलाव लाएं

आप अपने जीवनशैली में बदलाव करके भी अपने पेट की चर्बी को कम कर सकते हैं। इसमें बाहर टहलने जाना, लिफ्ट के बजाय सीढ़ियों का इस्तेमाल करना, घर की साफ़-सफाई करना जैसी गतिविधियाँ हो सकती हैं। शारीरिक रूप से एक्टिव रहने से पेट की चर्बी कम होती है।

इन तरीकों को अपनाकर आप अपने बेली फैट में कमी ला सकते हैं। 

Advertisements